बकरी चुराकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा ,सरखेलपुर में नहर के पास हुई घेराबंदी, बाइक भी पुलिस ने की जब्त,

बकरी चुराकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा  ,

सरखेलपुर में नहर के पास हुई घेराबंदी, बाइक भी पुलिस ने की जब्त,
बेलखरनाथ धाम।दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव में शनिवार दोपहर बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पहले दोनों की पिटाई की, बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार भगना देवी गांव के पास नहर किनारे अपनी बकरियां चरा रही थीं। दोपहर में जब वह पानी पीने घर गईं, तभी बाइक पर सवार दो युवक एक बकरी को लादकर भागने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बकरी ले जाते देख शोर मचाया और तुरंत उनका पीछा शुरू कर दिया।ग्रामीणों ने गुलालपुर नहर के पास घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर दिलीपपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है।थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चोरी की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर मामले को शांत कराया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज