अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग का शिकंजा, ध्वस्तीकरण और जब्ती की कार्रवाई

अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग का शिकंजा, ध्वस्तीकरण और जब्ती की कार्रवाई
पट्टी। वन संपदा के अवैध दोहन और अवैध आरा मशीनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वन कवच’ के तहत बुधवार को कार्रवाई की गई। विभागीय निदेशक प्रतापगढ़ के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने पट्टी रेंज के मुजाही और इटहरा क्षेत्र में संचालित अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान चलाया।अभियान के दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों पर कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण और जब्ती की कार्रवाई की। विभाग ने अवैध कटान, आरा मशीनों के संचालन और वन संपदा के अवैध दोहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही है।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले संचालकों के खिलाफ वन अधिनियम और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले के वनों और हरियाली की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ‘ऑपरेशन वन कवच’ के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस संबंध में वन क्षेत्रा अधिकारी राजदेव पाल ने बताया कि अभियान के तहत अभय दादा मशीनों पर कार्रवाई की जा रही है यह कार्रवाई नियंत्रण जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज