लगातार बारिश से सब्जियों की आवक घटी, बढ़ने लगी कीमतें
लगातार बारिश से सब्जियों की आवक घटी, बढ़ने लगी कीमतें
प्रतापगढ़। लगातार हो रही बारिश का असर अब सब्जियों की आवक पर पड़ने लगा है। मंडियों में बाहर से सब्जियों की आपूर्ति कम होने से कीमतों में अचानक तेजी आई है। प्याज, टमाटर, परवल, शिमला मिर्च और कद्दू समेत कई सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।सब्जी कारोबारियों के मुताबिक बारिश के कारण बाहर से आने वाली सब्जियां समय से मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इसके चलते आवक कम हो गई है और मांग के मुकाबले आपूर्ति घटने से कीमतें बढ़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में हरी सब्जियों के दाम में करीब 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।
कारोबारियों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में सब्जियों की आवक और प्रभावित हो सकती है। इससे कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका है। सब्जियों के बढ़ते दाम ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
Comments
Post a Comment