राजापुर में शोकाकुल परिवार से मिले राजा भइयामृतक मनीष पांडेय के परिजनों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा, जताई गहरी संवेदना
राजापुर में शोकाकुल परिवार से मिले राजा भइया
मृतक मनीष पांडेय के परिजनों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा, जताई गहरी संवेदना
कुंडा, प्रतापगढ़। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी मनीष पांडेय की 26 जुलाई को मुंबई से घर लौटते समय महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। मिलनसार स्वभाव के मनीष पांडेय की असामयिक मौत से परिवार सहित परिचितों में गहरा दुख है।शुक्रवार, 7 अगस्त को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुंडा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने राजापुर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत मनीष पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।राजा भइया ने मृतक के पिता एवं भाई से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और कहा कि दुख की इस घड़ी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का पूरा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।इसके बाद राजा भइया प्रतापगढ़ शहर स्थित प्रताप सदन कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने समर्थकों से मुलाकात कर जनसुनवाई की। इस दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। राजा भइया ने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इसके पश्चात उन्होंने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से मुलाकात कर जनपद की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
चिलबिला-महुली हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि
जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद राजा भइया चिलबिला-महुली पहुंचे। यहां हाल में तेज बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई थी। उन्होंने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
राजा भइया ने हादसे में जीवित बचे परिवार के एकमात्र सदस्य अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने अमन को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।इस दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश नाथ ओझा, प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंदीप पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह ‘पंकज’, जिला अध्यक्ष युवा दिनेश तिवारी, रोमी तिवारी, राजापुर प्रधान सुमित प्रताप सिंह, पंकज, लवलेश तिवारी, बऊआ जहानाबाद, गुल्लू मिश्रा, प्रधान सज्जन शुक्ला, पंडित छीरसागर तिवारी, राजवर्धन सिंह पुरमई सुल्तानपुर, लल्ला तिवारी, प्रधान पिंटू मिश्रा, अतुल शुक्ला, अनुराग ओझा, मोनू सरोज, नीलमणि सिंह, रवि सरोज भैसाना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment