तेज बारिश में गरीब किसान का आशियाना ढहा, मलबे में दबकर घायल
तेज बारिश में गरीब किसान का आशियाना ढहा, मलबे में दबकर घायल
पट्टी। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने एक गरीब किसान का आशियाना छीन लिया। पट्टी तहसील क्षेत्र के बेला भूलंगगंज गांव निवासी रमाशंकर वर्मा का जर्जर कच्चा मकान शुक्रवार रात करीब नौ बजे तेज बारिश के दौरान भरभराकर गिर गया। हादसे में किसान मलबे में दबकर घायल हो गया, जबकि उसके चारों बच्चे बाल-बाल बच गए।रमाशंकर पुत्र पारस वर्मा ने शनिवार सुबह एसडीएम समेत उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती हैं। परिवार का भरण-पोषण वह मेहनत-मजदूरी और खेती से करते हैं। बारिश के कारण उनका पुराना कच्चा मकान ढह गया, जिससे उनके सिर में चोटें आईं। अब परिवार के पास रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचा है और खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है।पीड़ित ने प्रशासन से आवास की व्यवस्था कराए जाने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।इस संबंध में पट्टी के एसडीएम पूर्णेन्दु मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment