शहीद नायक पंकज पाल की प्रतिमा का हुआ अनावरण, निकाली तिरंगा यात्रा

शहीद नायक पंकज पाल की प्रतिमा का हुआ अनावरण, निकाली तिरंगा यात्रा
गड़वारा। सदर ब्लाक के ईशीपुर निवासी शहीद नायक पंकज पाल की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण शहीद की माताजी ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम से पहले शुकुलपुर चौराहे से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को सदर से सपा के पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव ने तिरंगा फहराकर रवाना किया।

रास्ते भर देशभक्ति गीतों पर युवा उत्साहित रहे। इस दौरान भारत माता की जय, पंकज पाल अमर रहे के नारे गूंजते रहे। मूर्ति अनावरण स्थल पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान हुआ। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि बी एल पटेल, ग्राम प्रधान संजय पाल, चाणक्य पाल, सपा नेता मनीष पाल, वकार अहमद, जवाहर पाल, सदर विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर वर्मा, राजेश यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, किशुन लाल सरोज, मीडिया प्रभारी अनूप पाण्डेय, सज्जन यादव और अंशु यादव सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज