आबादी की जमीन पर निर्माण का विरोध करने पर महिला की पिटाई
आबादी की जमीन पर निर्माण का विरोध करने पर महिला की पिटाई
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के धुई गांव में आबादी की जमीन पर जबरन निर्माण का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पट्टी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।धुई गांव निवासी रक्षा पत्नी विशाल गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त को करीब 11 बजे पड़ोसी उसकी आबादी की जमीन पर जबरन निर्माण कर रहे थे। मौके पर पहुंचकर विरोध करने पर सूरज पुत्र निझार निवासी धुई समेत अन्य लोगों ने एकराय होकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी।आरोप है कि हमलावरों ने महिला को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया।घटना के बाद महिला का उपचार कराया गया। पीड़िता ने आठ अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर में मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment