जर्जर रोडवेज बस अड्डा दे रहा हादसे को दावत, जिम्मेदार बेखबर

जर्जर रोडवेज बस अड्डा दे रहा हादसे को दावत, जिम्मेदार बेखबर
पट्टी। आदर्श नगर पंचायत पट्टी के सिविल लाइन स्थित रोडवेज बस अड्डे का भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है। भवन की हालत देखकर कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि जर्जर भवन किसी हिस्से के अचानक गिरने से जान-माल का नुकसान हो सकता है।हाल ही में महुली में करीब सौ साल पुराने जर्जर मकान की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद भी पट्टी में जर्जर रोडवेज भवन को लेकर जिम्मेदारों की उदासीनता सवाल खड़े कर रही है। बस अड्डे के आस-पास रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। यात्रियों के अलावा आसपास के लोग भी भवन के आसपास मौजूद रहते हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं और कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जर्जर भवन का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि महुली जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज