अग्वान वीर बाबा धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन,सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
अग्वान वीर बाबा धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन,
सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
बेलखरनाथ धाम।सावन के पावन अवसर पर अग्वानवीर बाबा धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल गांव में अग्वानवीर बाबा का मंदिर है। वहां पर ऊं नम शिवाय पाठ के बाद गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूरी, सब्जी, बुनिया का प्रसाद वितरित किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हर-हर महादेव और जय अग्वानवीर बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।आयोजन के दौरान जीत लाल गुप्ता, नन्हे गुप्ता, अच्छे लाल गुप्ता, अंकित गुप्ता राहुल,अजय, बृजेश निलेश, दुर्गेश अजीत सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। देर शाम भंडारे का समापन हुआ।
Comments
Post a Comment