स्वतंत्रता दिवस पर आज पट्टी नगर में नन्दी स्तंभ का होगा भव्य लोकार्पणराजीव प्रताप सिंह होंगे मुख्य अतिथि
स्वतंत्रता दिवस पर आज पट्टी नगर में नन्दी स्तंभ का होगा भव्य लोकार्पण
राजीव प्रताप सिंह होंगे मुख्य अतिथि
पट्टी ।नगर: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कल *दिनांक 15 अगस्त 2026, शुक्रवार* को पट्टी नगर में नव निर्मित *नन्दी स्तंभ* का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे।
पट्टी नगर के सोनू-मोनू स्वीट हाउस के सामने स्थापित नन्दी स्तंभ को नगर की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक के रूप में बनाया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम *प्रातः 11:00 बजे* विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगा।नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि नन्दी स्तंभ की स्थापना से न केवल नगर की शोभा बढ़ेगी, बल्कि यह श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र भी बनेगा।
Comments
Post a Comment