भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी को महिलाओं ने बांधी राखी
भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी को महिलाओं ने बांधी राखी
गड़वारा। आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को डंगरी में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। विभिन्न वर्गों से आईं महिलाओं ने आयोजक भाजपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनके लंबे और यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने भाजपा नेता को तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। महिलाओं ने कहा कि यह राखी केवल एक धागा नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प है।
राखी बंधवाने के बाद भाजपा नेता ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सभी बहनों को उपहार भेंट किए। नेताजी ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया। इस दौरान भाजपा नेता ने कहा, "हमारी संस्कृति हमेशा से सबको साथ लेकर चलने की रही है। आज बहनों द्वारा बांधा गया यह रक्षासूत्र मुझे समाज के हर नागरिक की सेवा और सुरक्षा के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।" इस कार्यक्रम ने समाज में जाति और वर्ग से ऊपर उठकर आपसी प्रेम और समरसता का एक सकारात्मक संदेश दिया है। वही भाजपा अंतू मंडल महिला मोर्चा की महिलाओं ने अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य को भी रक्षासूत्र बाँधा। इस मौके पर शाहीन बानो, आलिया, गुंजन पटेल, मंजू पटेल, नीलम गौतम, क्रांति, खुशबू गौतम, राम बहादुर विश्वकर्मा, महेश गुप्ता, अजय सरोज, बद्री सोनकर, अंजनी पाण्डेय, नितिन शर्मा, राम चरित्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment