हीरागंज में तेज रफ्तार बाइक ने महिला व बच्चे को मारी टक्कर, FIR दर्ज

हीरागंज में तेज रफ्तार बाइक ने महिला व बच्चे को मारी टक्कर, FIR दर्ज
कुंडा/प्रतापगढ़। थाना महेशगंज क्षेत्र के बहोरीपुर नहर के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहे चालक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसका पुत्र घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर महेशगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नायर नगर, देवी धाम, नगर पंचायत हीरागंज निवासी मनोज मिश्रा पुत्र स्व. नामदेव मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे उनकी पत्नी मिथिलेश मिश्रा और पुत्र शिवम मिश्रा मोटरसाइकिल से सरकारी अस्पताल महेशगंज जा रहे थे।इसी दौरान बहोरीपुर नहर के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UP72C7396 के चालक विनीत पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी बिहार रोड, हीरागंज ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।हादसे में मिथिलेश मिश्रा के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पुत्र शिवम को भी चोटें लगीं। घायलों का इलाज कराने के बाद 27 अगस्त 2026 को थाने में तहरीर दी गई।महेशगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संतोष कुमार पासवान को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज