सीढ़ी पर से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

✍सीढ़ी पर से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत♦
✍छत पर कपड़ा डालकर सीढ़ी से उतर रही थी महिला♦
✍सीढ़ी पर से पैर फिसलने से हुई दर्दनाक घटना♦
✍मौत से घर में मचा कोहराम♦
✍रानीगंज थाना क्षेत्र के बसहा गांव की घटना

///// प्रतापगढ/////♦
छत पर सूखने के लिए कपड़ा डालकर सीढ़ी से नीचे उतर रही महिला का अचानक पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरी जिससे उसके सर व शरीर में गंभीर चोटें आई और घटना स्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के बसहा गांव का है।
       रानीगंज थाना क्षेत्र के बसहा गांव निवासी अमृतलाल गौड़ बड़ा ही गरीब व्यक्ति है मेहनत मजदूरी व रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी पत्नी इन्द्रावती देवी 50 वर्ष अनाज भूंन कर परिवार चलाती थी। शुक्रवार की दोपहर अमृतलाल की पत्नी इन्द्रवती देवी सई में स्नान किया और कपड़ा धुलकर वह घर आयी गीले कपड़ों को वह छत पर सूखने के लिए डालने गयी छत पर कपड़ा डालकर वह सीढ़ी से नीचे उतर रही थी कि अचानक सीढ़ी पर से पैर फिसल गया जिससे वह दस फीट नीचे आ गिरी जिससे उसके सर व शरीर में गंभीर चोटें आईं और घटना स्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
       मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दो बेटे व एक बेटी है अभी एक बेटे की शादी भी नहीं हुई है मौत की सूचना पर बेटा व बेटी घर पहुंचे तो कोहराम मच गया और बेटा बेटी माँ की लाश से लिपट कर ऐसा रूदन मचाये कि सभी की आँखें भर आयीं और अचानक पत्नी की मौत पर पति भी फफक कर रो पड़ा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज