तेज आंधी से बिजली व्यवस्था फेल*

*तेज आंधी से बिजली व्यवस्था फेल*

जनपद  जनपद में अचानक आई आंधी में कई क्षेत्रों मे विद्युत् आपूर्ति ठप हो गई है।क्षेत्र के बहोरिक पुर सग्राम गढ पावर हाऊस से होने वाली बिद्दुत सप्लाई बाधित होने से गावों मे अधेरा छाया है  हर साल कागजों में विजली विभाग ढीले  तारों की कसाई और ख़राब खंभों को बदलने का काम करता है। लेकिन हवा का एक तेज झोंका ही विजली व्यवस्था को अव्यवस्थित कर देता है। इस बार की गर्मी में यह पहली आंधी आई है परिणाम सामने है। अब यह क्रम पूरे गर्मी भर चलता रहेगा। सभी उपभोक्ता हवा के रफ़्तार के हिंसाब से ही बिजली की आपूर्ति का कयास लगाते है हल्का सा भी हवा का एक झोका आने से बिजली सप्लाई ठंप हो जाती है इसकी मुख्य वजह खंभो मे बीसो वर्ष पहले लगे तार जर्जर व ठीले हो गये है जो आपस मे लड़कर जमीन पर गिर जाते हैं बहोरिक पुर पावर हाऊस से मिलने वाली बिजली सप्लाई क्षेत्र लखपेड़ा बाजार मे तो हप्ते भर मे दो बार बीच चौराहे पर तार गिरकर चिनगारी फेकने लगते है कई बार हादसा होते होते बच गया अधिकारियों से सिकायत के बाद भी अभी तक तार नही बदला गया लखपेड़ा कोटा भवानी गंज मे सन् 86का लगा एल टी तार अब तक बदला नही गया जिससे हपते भर मे दो बार तार गिरने से गांव मे दहसत बनी रहती है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज