एसएसपी दीपक कुमार के आदेश अनुसार, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान
लखनऊ
एसएसपी दीपक कुमार के आदेश अनुसार, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज दीपक दुबे के द्वारा इनामी अपराधी अभियुक्त फैसल अब्बास पुत्र जिया अब्बास को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि फैसल अब्बास एक डकैत है। कई जनपदों में इनके गैंग घर में घुसकर डकैती की वारदातों को अंजाम दिया करते हैं। फैसल इस गिरोह का सरगना है।बता दे,कि रेलवे के रिटायर्ड इंजीनियर सय्यद आसिफ अब्बास के घर में अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती डाल चुका है और नकदी व जेवरात की लाखों की डकैती कर चुका है।और उससे पहले सरफराज गंज में डैडी कूल के पास महिला की चेन स्केचिंग की घटना में भी इसी का हाथ था। ठाकुरगंज पुलिस के द्वारा किया गया है यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। बहुत समय से पुलिस को इस अपराधी की तलाश थी। जो कि अब जाकर सफलता को पुलिस ने हासिल किया है
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज दीपक दुबे निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव उOनिO आलोक सिंह यादव नरायन सिंह व मृतुन्जय लाल आशुतोष राय
Comments
Post a Comment