मानिकपुर थाना जहाँ उपनिरीक्षक के निर्णय को सिपाही पलट देता है।
मानिकपुर थाना जहाँ उपनिरीक्षक के निर्णय को सिपाही पलट देता है।
(प्रतापगढ़ )।इन दिनों मानिकपुर थानाक्षेत्र के कुसाहिल डीह गाँव में सरहंगों द्वारा गरीब असहाय की भूमिधरी भूमि को जबरन कब्जा करके उसमे निर्माण करना चाहते हैं जिसकी शिकायत पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से किया ।शिकायत पर आज गाँव का लेखपाल मानिकपुर थाना के एक उपनिरीक्षक व पुलिस बल के साथ मौके पर आकर निर्णय किया कि गाटा संख्या 626में अशरफ आदि अपना निर्माण कर सकते हैं और उक्त भूमि में जो खूंटा आदि गाडा़ गया था उसे उखड़वा दिया ।परन्तु जब उक्त भूमि में अशरफ नींव खोदकर निर्माण करना शुरु किया तो थाने का एक सिपाही आकर निर्माण कार्य रोक दिया ।जबकि उपनिरीक्षक का निर्णय काफी सराहनीय था ।पीड़ित का आरोप है कि उसकी भूमिधरी भूमि को सरहंग जनबल व धनबल से कब्जा करना चाहते हैं ।जिसमें पुलिस व हलका लेखपाल की भूमिका संदिग्ध है।शासन प्रशासन यदि समय रहते इस ओर कठोर कार्यवाई नहीं करता तो गरीबों की भूमि भूमाफियाओं के चंगुल से बचा पाना आसान न होगा ।
Comments
Post a Comment