अराजक तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ी,क्षेत्र में तनाव फैला
अराजक तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ी,क्षेत्र में तनाव फैला
इलाहाबाद के झूंसी क्षेत्र में संविधान निमार्ता डा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की टूटी प्रतिमा देखकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है।
लोगों ने झूंसी क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम कालोनी में सुबह डा़ बाबा साहेब की टूटी हुई प्रतिमा को देखा। क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फ़ैल गई जिससे तनाव जैसा माहौल हो गया। फूलपुर से (सपा) सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल समेत सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गये। भीड़ ने प्रतिमा को तत्काल बदलने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग करते पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि सत्तारूढ़ सरकार बाबा साहब पर राजनीति तो कर रही है लेकिन उनकी मूर्ति को सुरक्षा नहीं दे पा रही है।
पुलिस अधीक्षक (गंगापार) सुनील सिंह ने यहां बताया कि झूंसी क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम कालोनी में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा कल देर रात किसी समय अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दी गई। जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया है। तनाव की स्थिति देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। उन्होंने आक्रोशित लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। श्री सिंह ने बताया कि टूटी प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा लगायी जा रही है। इस सिलिसले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। अराजकतत्वों को चिन्हित किया जा रहा है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Comments
Post a Comment