36 घंटा बीत जाने के बाद भी मिले अज्ञात शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
36 घंटा बीत जाने के बाद भी मिले अज्ञात शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
पट्टी।36 घंटा बीत जाने के बाद भी अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पा रही है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के चिलंवा गांव में गुरुवार की सुबह चिलंवा संपर्क मार्ग पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के 36 घंटा बीत जाने के बाद मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। देवसरा पुलिस ने आस-पास के सभी थानों में फोटो चस्पा कर पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल पर कोई खून न मिलाना, कोई वाहन न मिलाना युवक के पास कोई पहचान पत्र न मिलाना घटना को संदिग्ध बना रहे हैं। आस-पास के ग्रामीणों में चर्चा रही कि यह एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या कर के शव किसी ने यहां लाकर फेंका गया है। थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया की ग्राम प्रधान चिलावा की तहरीर पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। मोर्चरी में शव अज्ञात में दाखिल है। अभी पीएम नहीं हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आस-पास के सभी थानों में फोटो चस्पा कराकर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment