पट्टी पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का मुकदमा, शादी का वादा करने के बाद युवती से किया दुष्कर्म,

पट्टी पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का मुकदमा,
 
शादी का वादा करने के बाद युवती से किया दुष्कर्म,
पट्टी। रानीगंज निवासी एक युवती की तहरीर पर पट्टी पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
युवती ने पट्टी कोतवाली में तहरीर दी थी कि 8 माह पूर्व आनलाईन मैसजिग ऐप से उसकी दोस्ती पट्टी कोतवाली के महोखरी गांव निवासी अमित उर्फ आशू से हुई थी। दोस्ती के बाद युवक ने उसे अपने घर बुलाया और अपने परिजनों से परिचय करते हुए शादी की बात कही और रात में उसके साथ शीरिरिक संबंध बनाया। उसके बाद युवक उसे दर्शन करने के लिए बनारस ले गया और वहां पर उसके साथ एक गेस्ट हाउस में शीरीरिक संबंध बनाते हुए उसका अश्लील वीडियों भी बना लिया। जब उसने युवक से शादी करने की बात कही तो वह शादी से मुकर गया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। तहरीर के आधार पर पट्टी पुलिस ने धारा 69, 77, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पट्टी कोतवाली अभिषेक सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments