स्कूल से घर जा रही छात्राओं को रुपए का लालच देकर अगवा करने की कोशिश ,सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को ले गई कोतवाली ,

स्कूल से घर जा रही छात्राओं को रुपए का लालच देकर अगवा करने की कोशिश ,

सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को ले गई कोतवाली ,
 
पट्टी।पैसे की लालच देकर स्कूल से जा रही छात्राओं को गैर समुदाय की एक महिला अगवा करने की कोशिश किया।छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपित महिला को पकड़ लिया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ के बाद कोतवाली लेकर चली गई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की तीन छात्राएं उडैयाडीह बाजार स्थित एक कालेज में पढ़ती है।मंगलवार को तीनों छात्राएं स्कूल से अपने घर जा रही थी।आरोप है कि इसी दौरान जजनीपुर गांव के पास बुर्के में एक मुस्लिम महिला उन छात्राओं को लालच दिया कि मेरे साथ चलो तुम सबको एक एक लाख रुपए दूंगी।महिला की बात सुनकर छात्राएं घबरा गई और शोर मचा दिया।शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपित महिला को पकड़ लिया तथा घटना की सूचना पट्टी पुलिस को दी।इसी बीच छात्राओं के परिजन भी आ गए।मौके पर पहुंची पुलिस महिला से पूछताछ के बाद कोतवाली लेकर चली गई।इस संबंध में पूरे धना चौकी इंचार्ज वह महिला का एसआई अर्चना कमलेश कुमार ने बताया कि छात्राओं के परिजन आएं हैं वह सब महिला को जानते है महिला किसी कंपनी में एजेंट है वह रोजगार की बात छात्राओं से कर रही थी।अगवा करने जैसा कोई मामला नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज