फर्नीचर व्यापारी को पीटा, दो पर केस
फर्नीचर व्यापारी को पीटा, दो पर केस
प्रतापगढ़।कंधई थाना क्षेत्र के कधंई मधुपुर ( खूशा का पुरवा) निवासी लालजी विश्वकर्मा चिलबिला मदाफरपुर सड़क स्थित पेट्रोल पंप के सामने फर्नीचर का कारोबार करता है । आरोप है कि गुरुवार शाम 6:00 बजे के आसपास अपनी दुकान पर बैठा था इसी दौरान दिवान का पुरवा गांव के दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे तथा बिना किसी वजह के नशे में गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिये । आसपास के लोगों को आता देख आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गये ।
फर्नीचर व्यवसाय लालजी विश्वकर्मा ने मामले की जानकारी डायल 112 के साथ कंधई पुलिस को दी,देर रात 8 बजे पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर कंधई थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा गांव निवासी मयंक गिरी भैरोगंज निवासी रोहित गिरी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
Comments
Post a Comment