प्राचार्य से लाखों रुपए की ठगी साइबर सेल में की शिकायत,कधंई थाना क्षेत्र के पूरे पांडे गांव का मामला

प्राचार्य से लाखों रुपए की ठगी साइबर सेल में की शिकायत,

कधंई थाना क्षेत्र के पूरे पांडे गांव का मामला
प्रतापगढ़ ।बालिका इंटर कॉलेज के प्राचार्य के फेसबुक पर मैसेंजर मैसेज भेजकर ठगों ने एक लाख रुपए ठग लिया। किसकी शिकायत पीड़ित ने साइबर सेल में करते हुए कार्रवाई की मांग की है।कधंई थाना क्षेत्र के पूरे पांडे गांव निवासी राकेश प्रताप सिंह दीवानगंज स्थित छविराजी देवी बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य है। गुरुवार शाम पड़ोसी गांव रुदापुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ठगों ने राकेश सिंह से मैसेंजर के माध्यम से दुबई में पुलिस द्वारा पकड़े जाने की बात कह कर एक लाख रुपए मांगा गया। राकेश सिंह व राजेंद्र प्रसाद मिश्र दोनों घनिष्ठ मित्र है। इससे प्राचार्य को संदेह नहीं हुआ उन्होंने ने बताएं गए सिटी बैंक खाते में पांच बार में एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद राकेश सिंह ने दुबई में रह रहे राजेंद्र प्रसाद मिश्र से पैसा मिलने की बात पूछी तो उन्होंने किसी तरह का पैसा मांगने की बात से इनकार कर दिया। इस तरह की जानकारी होने पर प्राचार्य के पैरों तले से जमीन खिसक गई।आनलाइन ठगी होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज