बलिया की सगी बहनें आंचल और अलका यादव स्कूल से घर लौट रही थीं, रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि जिंदा घर नही लौट नहीं पायी
बलिया की सगी बहनें आंचल और अलका यादव स्कूल से घर लौट रही थीं, रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि जिंदा घर नही लौट नहीं पायी
बलिया। जनपद की सगी बहनें आंचल और अलका यादव स्कूल से घर लौट रही थीं, रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि जिंदा घर नही लौट नहीं पायी: उत्तर प्रदेश के बलिया से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से 2 सगी मासूम बहनों की जिंदगी चली गई उत्तर प्रदेश के बलिया से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां 2 सगी बहनों की मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है. बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीरा बस्ती नई बस्ती की रहने वाली दो सगी बहनों की एक साथ ही दर्दनाक मौत हुई है.
दरअसल दोनों बहनें स्कूल से घर जा रही थीं. रास्ते में पानी पड़ा हुआ था. दोनों बहनें रास्ता पार कर रही थीं. तभी बिजली का तार टूटकर पानी में गिर गया, जिससे पानी में करंट फैल गया. दोनों बहने इस करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.पिता हैं पुलिस विभाग में तैनात मृतकों बहनों का नाम 15 वर्षीय आंचल यादव और 12 वर्षीय अलका यादव है. इनके पिता का नाम हरेराम यादव है. वह गोरखपुर में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं. इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. दरअसल परिवार में सिर्फ ये 2 ही बेटियां थी. इनके कोई भाई नहीं था. ऐसे में मां-पिता ने अपने दोनों बच्चों को एक साथ ही हमेशा के लिए खो दिया.
रिपोर्ट - राज कुमार सिंह ब्यूरो चीफ बलिया उत्तरप्रदेश
Comments
Post a Comment