कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई डी एल एड परीक्षा ,28 कमरे में सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर के साथ दो कक्ष निरीक्षक तैनात ,
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई डी एल एड परीक्षा ,
28 कमरे में सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर के साथ दो कक्ष निरीक्षक तैनात ,
पट्टी। नगर स्थित राम राज इंटरमीडिएट कॉलेज में डी एल एड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
बता दें डी एल एड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 855 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था जिसमें पहले दिन की परीक्षा में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
मामले में राम राज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी के प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र मिश्र ने बताया विद्यालय के 28 कमरों में परीक्षा चल रही है। सभी कमरों में दो-दो सीसीटीवी कैमरे के साथ वाइस रिकार्डर एवं दो कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत थाने के उपनिरीक्षक गौरव त्रिवेदी के साथ पुलिस बल व शिक्षक राजेश दूबे, निलाभ मिश्रा, प्रमोद दूबे समेत अन्य शिक्षक तैनात रहे।
Comments
Post a Comment