रास्ते के विवाद में ससुर बहू की लाठी डंडों से पिटाई, शिकायत

रास्ते के विवाद में ससुर बहू की लाठी डंडों से पिटाई, शिकायत 
पट्टी। आबादी की भूमि पर जबरन रास्ता बनाने के विवाद को लेकर दबंगों ने ससुर व बहू को लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया।पीड़िता ने मामले की शिकायत 112 पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर चलीआई। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया है। 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव के रहने वाले राम कैलाश पांडे ने रविवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है कि उसकी भूमि जमीन पर पड़ोसी सुबह जबरन रास्ता बनाने लगे। जब वह विरोध करने के लिए गया तो उसे लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। यह सब देख, बहु प्रीति पांडे बीच बचाव करने के लिए आई तो उसे भी लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया।इस मार-पीट में ससुर व बहू को गंभीर चोटे आई, पीड़िता ने मामले में नामजद प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज