पट्टी नगर पंचायत पट्टी के रिटायर्ड कर्मचारी को हिसाब ना मिलने के चलते इलाज के अभाव में मौत का आरोप
पट्टी नगर पंचायत पट्टी के रिटायर्ड कर्मचारी को हिसाब ना मिलने के चलते इलाज के अभाव में मौत का आरोप
पट्टी। जीवन भर नगर पंचायत पट्टी को स्वस्थ व स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी उठाने वाले सफाई कर्मचारी की नगर पंचायत कर्मियों के लापरवाही के चलते 6 माह बाद भी रिटायरमेंट का हिसाब नहीं मिल सका। जिस कारण से परिजन समुचित इलाज नहीं कर पाए। जिसके चलते रिटायर्ड सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिए हैं।
पट्टी कस्बे के निवासी अकबर अली उर्फ कल्लू पट्टी नगर पंचायत में साफ सफाई का कार्य देखा करते थे। जान जोखिम में डालकर नगर के कूड़े करकट को उठाने कचरे को साफ करने की जिम्मेदारी उठाने वाले कर्मचारी अकबर अली उर्फ कल्लू की तबीयत रिटायर्ड होने के बाद खराब हो गई। परिजन इलाज करना शुरू किया। घर की जो जमा पूंजी थी वह तो खर्च हो ही गई। मृतक के बेटे वकील ने बताया कि सगे संबंधियों दोस्ती यारों से भी उधार लेकर प्रयागराज के एक अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा था। वकील ने यह भी आरोप लगाया कि यदि नगर पंचायत से उनका हिसाब मिल जाता तो उन्हें उधर ना लेना पड़ता और बेहतर इलाज के चलते उनकी जान बचाई जा सकती थी। आर्थिक तंगी के चलते परिवार के लोग उन्हें बेहतर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती नहीं कर पाए। जिससे उनकी सोमवार को मौत हो गई। जहां से परिजन शव लाकर अपने निवास पर रखे हैं। और जब तक उन्हें पिता के नौकरी का हिसाब नहीं मिल जाता तब तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिए हैं। मृतक की पत्नी नूर जहां
पुत्रों शकील, अकील, वकील, सलीम, सद्दाम, महताब का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में नगर अध्यक्ष अशोक जयसवाल से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि सर्विस बुक में कुछ कमी के कारण उनका हिसाब नहीं मिल सका है। जिसे दुरुस्त करने के लिए भेजा गया है । जल्द ही परिजनों को हिसाब उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment