घसीटकर महिला को किया निर्वस्त्र,की मार-पीट
घसीटकर महिला को किया निर्वस्त्र,की मारपीट
पट्टी।एक महिला के साथ युवक द्वारा अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ जमकर तांडव किया गया, इस दौरान आरोप है कि घसीटते समय महिला निर्वस्त्र भी हो गयी थी । आरोपी ने पीडी़त महिला को शिकायत करने पर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी । पीड़ित महिला ने एसओ, एसपी सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कंधई थाना के विजहरा चौकी के अंतर्गत एक गांव निवासिनी महिला का कहना है कि परानपुर गांव निवासी एक युवक और उसकी पत्नी द्वारा पहले उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया,इस दौरान आरोप है कि आरोपित युवक ने महिला को घसीटकर निर्वस्त्र करने के बाद उसके नाजुक अंग में ऊंगली डालकर गर्मी शांत करने की बात करते हुए शिकायत करने पर एससी-एसटी एक्ट केस में फंसाने की धमकी दी गई।
एसओ कंधई गुलाब चंद्र सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment