टप्पबाजों को नहीं है पुलिस का खौफ, छोटे-मोटे दुकानदारों को लगा रहे चूना,सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पट्टी के रायपुर रोड पर स्थित चमन चौराहे पर पान की दुकान का मामला

टप्पबाजों को नहीं है पुलिस का खौफ, छोटे-मोटे दुकानदारों को लगा रहे चूना,

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पट्टी के रायपुर रोड पर स्थित चमन चौराहे पर पान की दुकान का मामला 
पट्टी। इलाके में टप्पे बाजी की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। ताजा शिकार एक अनपढ़ पान दुकानदार बना है। कस्बे के रायपुर रोड पर स्थित चमन चौराहे पर पान दुकानदार कादी चौरसिया के पास बाइक सवार एक युवक पहुंचा। चार पैकेट सिगरेट तथा कुछ अन्य सामान लिए। दुकानदार के पास एक बगैर सिम का पुराना एंड्राइड मोबाइल रखकर बोला की बाइक की डिक्की में पैसे हैं लाकर देता हूं। दुकानदार अन्य ग्राहकों को निपटने में लग लग गया। इसी बीच आरोपी युवक बाइक से रफू चक्कर हो गया। बाद में दुकानदार मैं तलाश शुरू की तो आरोपी जा चुका था। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी तो डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक द्वारा की गई टप्पेबाजी सीसीटीवी में कैद है। युवक की बाइक का नंबर भी सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है। सप्ताह भर पहले बीबीपुर बारडीह निवासी रामचंद्र सरोज के साथ भी ₹40000 की टप्पे बाजी की घटना हो गई थी। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी दो बैंक शाखाओं के एटीएम से निकाला। लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दूसरी घटना भी सामने आई है। माह भर पहले एक फल विक्रेता को फर्जी मैसेज दिखाकर एक व्यक्ति हजार रुपए कैश लेकर चला गया था। कस्बे के अनपढ़ व्यापारी लगातार टप्पे बाजी के शिकार हो रहे हैं पुलिस इन शिकायतों को दरकिनार कर देती है। जिसके चलते घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज