मकरा मनभौना गांव में काऊ शेड का फॉर्म से मिलने वाला पैसा डंप करने के मामले में उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत
मकरा मनभौना गांव में काऊ शेड का फॉर्म से मिलने वाला पैसा डंप करने के मामले में उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत
पट्टी तहसील क्षेत्र के विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम के मकरा मनभौना गांव निवासी महेश कुमार पांडे ने शुक्रवार को दिन में 11:30 के आसपास मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पीड़ित के ग्राम सभा को काऊ शेड के फॉर्म से मिलने वाले पैसे को ग्राम प्रधान, एपिओ व सचिव द्वारा पैसा डंप कर दिया गया है। जिससे लाभार्थी काऊ शेड आज तक नहीं बन पाया है। पीड़ित ने बताया कि मामले में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जिससे थक हार कर पीड़ित ने आज मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए मामले में जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
Comments
Post a Comment