राम वन गमन प्रसंग में छलका त्याग करुणा और मर्यादा का भाव ,राम को वनवास जाते देख भर आई दर्शकों की आंखें जय श्री राम के जयकारे से गूंजा जामताली क्षेत्र,जामताली शुक्लान में सात दिवशीय रामलीला का हो रहा भव्य मंचन,
राम वन गमन प्रसंग में छलका त्याग करुणा और मर्यादा का भाव ,
राम को वनवास जाते देख भर आई दर्शकों की आंखें
जय श्री राम के जयकारे से गूंजा जामताली क्षेत्र,
जामताली शुक्लान में सात दिवशीय रामलीला का हो रहा भव्य मंचन,
प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली शुक्लान में चल रही सात दिवसीय ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को भगवान श्री राम के वन गमन प्रसंग का कलाकारो द्वारा भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला के कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के त्याग करुणा और मर्यादा के आदर्शों को इस तरह जीवंत किया कि पूरा जाम ताली क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रामलीला मंचन में भगवान श्री राम लक्ष्मण और सीता के भावना पूर्ण संवादों के साथ दशरथ के पुत्र वियोग का मनमोहक दृश्य सामने आया तो दर्शकों की आंखें भर आई। भरत का ननिहाल से लौटना और निषाद राज से मिलन के साथ-साथ केवट प्रसंग का मनोहारी मंचन देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये। केवट संवाद सुनते ही पूरा वातावरण भक्ति भाव से गूंज उठा। भगवान श्री राम की अनुमति से जब केवट ने प्रभु के चरणों को जल से धोया और उसे सर से लगाकर अपने हृदय से लगाया तो दर्शक भावनाओं से शराबोर हो उठे। जामताली शुक्लान की ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को राम वन गमन और केवट संवाद को देखकर दर्शन भाव बिहवल हो उठे। और जय श्री राम के जयकारे से जामताली क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर रामलीला में राम का अभिनय दीपक राम त्रिपाठी, लक्ष्मण का आदित्य शुक्ल, भरत का शुभम शुक्ल, शत्रुघ्न का शिवा शुक्ल, सीता का राज शुक्ल, केवट का किरदार पंकज पांडेय, निषाद राज का मान सिहं,नंदन सिंह, दशरथ का पंकज, मंथरा का बैजनाथ पाल ने शानदार अभिनय कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे एडवोकेट, प्रबंधक अमित कुमार शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद ओझा,बबलू शुक्ल, चेतन शुक्ल, अनुराग विमल शुक्ल,पवन शुक्ल, सत्य प्रकाश पाठक, रामसहाय सिंह, अमर सिंह, मानसिंह, नंदन सिंह, करमचंद गांधी, दिलीप मोदनवाल,भगवान गुप्ता, राकेश पाल, बैजनाथ पाल, विमल पाल,श्रीकांत पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट, ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़
प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment