मदरसे से भागे तीन छात्रों को सकुशल बरामद किया पुलिस

मदरसे से भागे तीन छात्रों को सकुशल बरामद किया पुलिस 
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के अरबिया सिराजुल उलूम मदरसा रायपुर पट्टी से तीन छात्र दोपहर में अचानक लापता हो गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही मदरसा संचालक ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पट्टी पुलिस सक्रिय हो गए। पुलिस टीम ने खोज-बीन शुरू की और कुछ ही घंटों में तीनों छात्रों को सदहा जंगल से सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार, तीनों छात्र अलग-अलग जनपदों के निवासी हैं। बरामदगी के बाद तीनों को सुरक्षित कोतवाली लाया गया।मदरसा संचालक ने बच्चों के मिलने पर पट्टी पुलिस का आभार व्यक्त किया। बाद में पुलिस ने तीनों छात्रों को उनके परिजनों और मदरसा संचालक को सौंप दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज