पूरेबाबू गांव में मकान निर्माण में अवरोध का आरोप, शिकायत पुलिस से

पूरेबाबू गांव में मकान निर्माण में अवरोध का आरोप, शिकायत पुलिस से 
पट्टी। मकान के निर्माण में रंजिशन अवरोध उत्पन्न करने के आरोपी की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
 कंधई थाना क्षेत्र के पूरेबाबू गांव निवासी कुसुम पांडे पत्नी धर्मराज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपित किया है कि वह अपने हिस्से की भूमि में अपने मकान का निर्माण कराई है मकान निर्माण के दौरान से ही गांव का ही एक युवक जो रिश्ते में देवर लगता है तरह-तरह से हैरान परेशान कर रहा है। मामले में आरोपी के विरुद्ध पूर्व में ही मुकदमा दर्ज कराया गया था। बावजूद इसके आरोपी मकान निर्माण होने के बाद अब प्लास्टर आदि में तरह-तरह की बधाएं उत्पन्न कर रहा है जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस समेत उच्च अधिकारियों से करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर कंधई पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज