छठ महापर्व पर कमलेश्वर नाथ धाम सई नदी के तट पर लगा आस्था का मेला ,धीरे-धीरे उग हे सूरज देव सुन ल अरज हमार .....,व्रती महिलाओं ने धूमधाम से मनाया छठ का महापर्व,छठ महापर्व पर गुलजार रहा कमलेश्वर नाथ धाम रामघाट जामता,क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया छठ मैया का महापर्व

छठ महापर्व पर कमलेश्वर नाथ धाम सई नदी के तट पर लगा आस्था का मेला ,
धीरे-धीरे उग हे सूरज देव सुन ल अरज हमार .....,

व्रती महिलाओं ने धूमधाम से मनाया छठ का महापर्व,

छठ महापर्व पर गुलजार रहा कमलेश्वर नाथ धाम रामघाट जामता,

क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया छठ मैया का महापर्व,
रानीगंज तहसील क्षेत्र के कमलेश्वर नाथ धाम रामघाट जामताली सई नदी के पावन तट पर छठ महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार की भोर भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। और भोर होते ही व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पूरी ऊर्जा और श्रद्धा के साथ विधि विधान से छठ मैया का पूजन अर्चन किया। छठ मैया के भक्ति गीत धीरे धीरे उग हे सूरज देव सुन ल अरज हमार... के साथ छठ मैया के गीत जयकारे से जामताली क्षेत्र गूँज उठा। मंगलवार को सर्द भोर में सूर्य निकलने से पहले ही सैकड़ों महिलाएं सई नदी के जल में उतर चुकी थी। लालिमा बिखेरते सूर्य देव जब भूमंडल को प्रकाश से भरने चले तो उनके दर्शन व अभिवादन करने को सबके हाथ जुड़ गए। उनको नमन करके अर्घ अर्पित किया गया। उनको फल समेत सामग्री चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की मांग की। छठ माता से सुख सौभाग्य में सतत वृद्धि करने की प्रार्थना की गयी। कमलेश्वर नाथ धाम रामघाट जामताली में मेला जैसा नजारा रहा। छठ मैया के जयकारे से दूर-दूर तक भक्ति का संदेश दिया गया। नहाय खाय व खरना के बाद सोमवार को जहां ढलते सूर्य देव का पूजन किया गया था वहीं पर मंगलवार की भोर में व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य भगवान का पूजन अर्चन करके अर्घ दिया। और प्रसाद ग्रहण करके व्रत को पूरा किया। आस्था के इस महापर्व को लेकर महिलाओं का उत्साह देखने लायक रहा। इस दौरान उनके स्वजनों ने भी मां का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बैंड बाजे और डीजे की धुन पर भक्तगण भक्ति रस वर्षा में सराबोर रहे। और कमलेश्वर नाथ धाम सुबह शाम गुलजार रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमर सिंह साधू सिंह,छोटे सिंह, हरिकेश सिंह,राजकुमार सिंह,मुन्नू सिंह, संजय सिंह, संजू सिंह, अंशु सिंह, बृजेश सिंह सुरेश सिंह किरन सिंह, रेखा सिंह ,सोनू सिंह, वंदना सिंह, राधा सिंह, लक्ष्मी सिंह, पुष्पा सिंह, बूढ़े बच्चे जवान व्रती महिलाएं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट, ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़
          प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज