डाक्टर खुद रची लूट की झूठी कहानी पुलिस ने किया पर्दाफाश ,डाक्टर व उसके साथी को भेजा जेल बाइक अंगूठी बरामद ,प्रेमिका से बचने के लिए रची लूट की कहानी ,

डाक्टर खुद रची लूट की झूठी कहानी पुलिस ने किया पर्दाफाश ,

डाक्टर व उसके साथी को भेजा जेल बाइक अंगूठी बरामद ,

प्रेमिका से बचने के लिए रची लूट की कहानी ,
पट्टी।रानीगंज पुलिस में लूट की झूठी वारदात का पर्दाफाश करते हुए ऐसा खुलासा किया जिसे सभी को हैरान कर दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र लच्छीपुर बाजार निवासी ग्राम प्रधान राम प्रकाश गुप्ता उर्फ नन्हे का भतीजा डॉक्टर आशीष गुप्ता रानीगंज में फिजियोथेरेपी क्लीनिक चलाता है। 26 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे घर लौटते समय उसके साथ पचरास गांव के समीप लूट हो गई। जिसमें सोने की अंगूठी के साथ नगदी थी।मामला की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से जांच का आदेश दिया। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि लूट की झूठी कहानी बनाई गई है। पकड़े गए आरोपित डाक्टर आशीष गुप्ता ने पुलिस को बताया की उसका एक प्रेमिका से सम्बंध था जिससे पीछा छुड़ाने के लिए उसने यह साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में नगर कोतवाली के गोलू सिंह उर्फ शेखर को भी गिरफ्तार किया है तथा एक अंगूठी व बाइक भी बरामद की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज