राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती ,सामजिक परिवर्तन समिति पट्टी द्वारा मेला ग्राउण्ड में आयोजित हुआ कार्यक्रम ,
राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती ,
सामजिक परिवर्तन समिति पट्टी द्वारा मेला ग्राउण्ड में आयोजित हुआ कार्यक्रम ,
पट्टी।सामजिक परिवर्तन समिति द्वारा पट्टी नगर के मेला ग्राउण्ड में डीआरएस मैरिज हाल में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल 150 जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर किया गया।
कार्यक्रम में 14 बार रक्तदान करने वाले ऊवारी निवासी रंजीत पटेल को सम्मानित किया गया। परिवर्तन समिति के अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि सरदार पटेल की बाते सुनने के साथ ही हमे उनके आदर्शो पर चलना होगा। तभी हम सरदार पटेल के सपनों को पूर कर सकेगे। जबकि अमरजीत पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय एकता को बढ़ावा देने के लिए विविधता को एकजुट करने पर भी बल दिया था। इसलिए हम लोगों को भी एक दूसरे से मिलकर रहना चाहिए। आरजीएसएम के प्रबंधक दीपक वर्मा ने कहा कि हम लोग अपने बच्चों को गुजरात में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा जिसे स्टैचू ऑफ यूनिटी के रुप में जाना जाता हे उसे अवश्य दिखाएं। यहां पर आरडी पटेल, बांकेलाल पटेल, वीरेन्द्र पटेल, कुलदीप पटेल, श्याम कुमार, महावीर पटेल सहित अन्य ने अपने विचार रखे। इतनी अधिक बारिश के बावजूद कार्यक्रम में लोगों ने प्रतिभाग किया।
अध्यक्षता प्रवीन पटेल ने व संचालन पृथ्वीराज वर्मा ने किया। यहां पर रामदेव पटेल, मनोज वर्मा, संजय पटेल, राम फकीर, प्रदीप चौधरी, अरुण पटेल, लक्ष्मीकांत पटेल, ओमप्रकाश वर्मा, उमापति पटेल, तेज बहादुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment