कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस-2025 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का किया गया आयोजन,डीएम ने भारतीय संविधान में उल्लिखित संकल्प की उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ,
कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस-2025 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का किया गया आयोजन,
डीएम ने भारतीय संविधान में उल्लिखित संकल्प की उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ,
लखनऊ में मुख्यमंत्री के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक शपथ पाठ कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस-2025 को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संविधान दिवस-2025 के उपलक्ष्य में लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक शपथ पाठ का कार्यक्रम का सजीव प्रसारण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जिसका अवलोकन अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओ ंने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी। सभी ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प दोहराया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा और लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करना चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। जिलाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आहवान किया कि कानून सबके लिए समान होता है यह हमें संविधान से ही ज्ञात होता है। उन्होनें कहा कि हमें भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और देश में संप्रभुता, अखण्डता की रक्षा करनी चाहिए। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य, अधिकार का वर्णन है। विभिन्न धर्म, जाति, संस्कृति आदि को ध्यान में रखकर सभी के अधिकार निहित है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति व सहित अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट के अलावा जिले के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों में भी गोष्ठियां, चर्चाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के निर्माताओं के योगदान को सम्मानित करना और नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment