30 नवम्बर को एसआईआर का लगेगा विशेष कैम्प, खुले रहेगें सभी मतदेय स्थल-डीएम,डीएम ने जनपदवासियों से की अपील, विशेष कैम्प में पहुॅचकर अपने गणना प्रपत्र अवश्य भरवाये,गणना प्रपत्र भरने वाले मतदाता अतिशीघ्र बीएलओ को फार्म करायें उपलब्ध-डीएम

30 नवम्बर को एसआईआर का लगेगा विशेष कैम्प, खुले रहेगें सभी मतदेय स्थल-डीएम,

डीएम ने जनपदवासियों से की अपील, विशेष कैम्प में पहुॅचकर अपने गणना प्रपत्र अवश्य भरवाये,

गणना प्रपत्र भरने वाले मतदाता अतिशीघ्र बीएलओ को फार्म करायें उपलब्ध-डीएम

डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदेय स्थलों का किया औचक निरीक्षण,
 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय फतनपुर व इण्टर मीडिएट कालेज गौरा का औचक निरीक्षण कर मतदाताओं के एसआईआर फार्म भराये जाने के वास्तविक स्थिति की जानकारी। प्राथमिक विद्यालय फतनपुर में एसआईआर के कार्य की प्रगति ठीक पायी गयी और मौके पर उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित किया कि जमा फार्मो को डिजिटाईजेशन कराया जाये। इण्टरमीडिएट कालेज गौरा में फार्म भरने की प्रगति धीमी पायी गयी संज्ञान में आया कि मतदाता अत्यधिक है जिस पर तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि अतिरिक्त टीम लगाकर एसआईआर के कार्यो में तेजी लाये। डीएम ने निरीक्षण के दौरान एसआईआर कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यो में तेजी लाये और यदि किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो तत्काल अवगत कराये जिससे समस्त बूथों पर शत प्रतिशत कार्य समय से पूर्ण किया जा सके।
  जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर दिनांक 30 नवम्बर छुट्टी के दिन रविवार को विशेष कैम्प लगाया जाएगा। सभी प्राथमिक विद्यालय खुले रहेंगे और बीएलओ, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी आदि कर्मचारी मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेगें, जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र भर चुके है वे उसे तत्काल अपने सम्बन्धित बीएलओ को उपलब्ध करा दें और जिनका गणना प्रपत्र नहीं भरा गया है या भरने में कठिनाई हो रही है उनके फार्म कैम्प में ही मौके पर भरे जायेगें। उन्होने बताया है कि जिन मतदाताओं का किसी भी कारण से फार्म अभी तक शेष है वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम बूथ पर पहुॅचे ताकि वहीं उनका फार्म भरा जा सके। 

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज