जमीनी रंजिश में मां बेटी को मार-पीट कर किया घायल
जमीनी रंजिश में मां बेटी को मार-पीट कर किया घायल
पट्टी।जमीन विवाद को लेकर मां बेटी को लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस से करते हुए कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पट्टी कोतवाली इलाके के शीला देवी पत्नी श्री राम निवासी भदेवरा ने गुरुवार की सुबह पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसियों से जमीन का रंजिश चल रहा है उसी रंजिश को लेकर सुबह करीब 9:00 बजे के आस-पास पड़ोसी लाठी डंडा लेकर उसके घर आए और मां-बहन को गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। वही बीच बचाव करने आई बेटी नीतू को भी लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया। हल्ला गुहा सुनकर आस पड़ोस के लोगों के बीच बचाव करने पर पीड़िता की जान बची, पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment