नील गाय से टकराकर बाइक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत,आठ दिन पूर्व दुर्घटना के शिकार युवक की भी स्वरूप रानी पयागराज में इलाज के दौरान मौत
नील गाय से टकराकर बाइक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत,
आठ दिन पूर्व दुर्घटना के शिकार युवक की भी स्वरूप रानी पयागराज में इलाज के दौरान मौत,
पट्टी। इलाके के पृथ्वीगंज बंधवा मार्ग के हनुमान मंदिर के निकट महिला के साथ बाइक से जा रहा युवक नीलगाय से टकराकर बाइक सहित बीच सड़क पर गिर गया।इसमें महिला के साथ बाइक चलाने वाले युवक को भी गंभीर चोटें आई। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। जहां पर महिला की सांसें थम गई।
जौनपुर जनपद के बाभनपुर निवासी सुमित कुमार घर से बाइक पर 26 साल की शिल्पा पत्नी संतोष को लेकर किसी काम से जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर पृथ्वीगंज के हनुमान मंदिर के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार बाइक से नीलगाय की टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक महिला के साथ सड़क पर ही गिर गया। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल शिल्पा की सांसें थम गई। घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। बाद में वह शव को वहां से अपने घर लेकर चले गए। बीते 19 नवंबर को पट्टी पृथ्वी गंज मार्ग पर बहुता गांव निवासी अब्दुल अहद 40 बाइक ओवरटेक के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए थे। स्वरूप रानी प्रयागराज में इलाज के दौरान उनकी भी सांसे थम गई है। पीएम के पश्चात शव घर पहुंचा तो परिजनों ने शव को सुपुर्द एखाक कर दिया।
Comments
Post a Comment