स्वच्छता अभियान चलाकर एनसीसी कैडेट्स ने की साफ सफाई

स्वच्छता अभियान चलाकर एनसीसी कैडेट्स ने की साफ सफाई
पट्टी।नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी प्रतापगढ़ में एनसीसी साप्ताहिक दिवस के तत्वाधान में एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जी को सलामी दी गई विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें समाज में उन सभी बुरे कारणो को समाप्त करने की आवश्यकता है जो हमारे देश की वृद्धि और विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और मेरा मानना है कि स्वच्छता अभियान समाज से सामाजिक समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ नागरिकों के व्यक्तिगत विकास के साथ देश के विकास को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान करते हैं कार्यक्रम में एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुरेश मिश्र प्रभारी नीलाभ मिश्र राजेश दुबे हरिशचंद्र मिश्र स्काउट शिक्षक अरुण तिवारी प्रमोद दुबे प्रकाश दत्त मिश्र नागेंद्र सिंह वेद प्रकाश उपाध्याय सहित सभी शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज