प्रेमी के साथ गई युवती,तहरीर ,पट्टी कोतवाली इलाके के दाउदपुर तकिया गांव का मामला
प्रेमी के साथ गई युवती,तहरीर ,पट्टी कोतवाली इलाके के दाउदपुर तकिया गांव का मामला
पट्टी। कोतवाली इलाके के दाउदपुर तकिया गांव निवासी एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई है। घटना की तहरीर लेकर पिता कोतवाली आया और बेटी को ले जाने वाले युवक तथा उसके सहयोगियों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसे बहलाकर घर से ₹15000 नगद तथा सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत लाखों में है लेकर चली गई है। पिता का आरोप है कि आरोपियों से पूछताछ करने पर उल्टे उसे गाली गलौज व धमकी देते हुए उलझ गए। पिता ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
Comments
Post a Comment