बोलेरो की टक्कर से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत,
बोलेरो की टक्कर से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत,
पट्टी।मंगलवार को आसपुर देवसरा दाउदपुर संपर्क मार्ग पर धौरहरा रामपुर मोड़ पर बोलेरो बाइक की टक्कर हो गई थी। टक्कर में पूरे दलपत शाह निवासी इंदल सिंह निवासी आसपुर देवसरा उनकी पत्नी अंगूरा देवी के साथ इकलौता बेटा अर्चित सिंह उम्र 4 वर्ष घायल हो गए। तीनों घायलों को आसपुर देवसरा पुलिस ने सामुदायिक केंद्र भेजा था। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद मौजूद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन अर्चित सिंह के बेहतर इलाज हेतु जौनपुर के निजी अस्पताल ले गए थे। जहां पर मासूम की सांस थम गई। इंदल सिंह पास एक भगवान ने एक संतान ही दी थी । बेटे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे बताया कि अर्चित की जौनपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बोलेरो के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य कारवाइयां प्रचलित हैं। इकलौते बेटे की मौत से गुरुवार को पूरे दिन संवेदना जताने के लिए आवास पर टाटालग रहा। मृतक के पिता ने गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि पोस्टमार्टम चल रहा है पोस्टमार्टम संपन्न होने के बाद सावधान लाया जाएगा जहां से इब्राहिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Comments
Post a Comment