अमेरिका में पैदा हुई पोती परिधि के साथ बेटे बहू के घर भारत आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम।
ब्रेकिंग पी आई न्यूज़ फतनपुर प्रतापगढ़।
अमेरिका में पैदा हुई पोती परिधि के साथ बेटे बहू के घर भारत आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम।
प्रतापगढ़ जनपद रानीगंज तहसील अंतर्गत बीरापुर निवासी उमाशंकर मौर्य के बेटे बहू अमेरिका में इंजीनियर है।
अमेरिका में इंजीनियर बेटे बहू के साथ पोती परिधि के घर भारत आगमन पर लोक गायक दीपक सुहाना नीरज मिश्रा आरती यादव का संगीत कार्यक्रम के द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बेटी के जन्मदिन के अवसर पर भोजन प्रसाद का भण्डारे का भी आनंद उठाया गया।
भजन संध्या के साथ साथ सोहर गीत की प्रस्तुति पर परिधि के मम्मी पापा और दादा के साथ सपरिवार झूम उठे।
गरिमामई उपस्थिति में बेटी परिधि के जन्मोत्सव के अवसर पर गांव क्षेत्र बड़ी संख्या में महिलायें और पुरुष रहे।
अमेरिका से भारत आगमन और बेटी परिधि के जन्मोत्सव पर छोटा खेसारी दीपक सुहाना का कार्यक्रम सुनकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें धक्का मुक्की में दो लोगों के पैर में मोच आ गई।
मनोज कुमार वेणु की रिपोर्ट।
Comments
Post a Comment