भाटी गांव के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

भाटी गांव के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के डाही गांव निवासी कमल कुमार यादव के पिताजी की मृत्यु हो चुकी थी। जिसके क्रिया कर्म के बाद मंगलवार को अपनी मां लाल देई यादव के साथ वह धोपाप नहाने गया हुआ था। वापस लौटते समय शाम करीब 4:30 बजे जब वह भाटी गांव के पास पहुंचा था कि उसकी मां पीछे से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे उनका सर फट गया और गंभीर चोटे आ गई। उन्हें इलाज के लिए शाम करीब 5:00 बजे सीएससी पट्टी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पर 2 घंटे इंतजार के बाद भी कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिससे कमल कुमार व उसके अन्य सहयोगी खासे परेशान रहे। कोई प्राइवेट साधन भी नहीं मिल रहा था जिससे वह अपनी मां को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते। आखिरकार इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर रणविजय सिंह ने फोन किया तब जाकर शाम करीब 7:00 बजे एंबुलेंस आई और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज