पट्टी नगर में रैली निकालकर विद्युत विभाग ने किया जागरुक
पट्टी नगर में रैली निकालकर विद्युत विभाग ने किया जागरुक
पट्टी।बिजली राहत बिल योजना 2025 में उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा में एक रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया गया। एसडीओ अरुण कुमार यादव, टीजीटू प्रदीप शर्मा, संजय कुमार पाण्डेय, शैलेश सिंह सहित अन्य विद्युत कर्मचारियों द्वारा दुकान-दुकान व घर-घर जाकर लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि योजना का लाभ लोग अधिक से अधिक उठाये।
यहां पर चंदन शर्मा, अजय यादव, लाल बहादुर यादव चंद्रशेखर, राम राज वर्मा, नितिन सिंह, गंगा प्रसाद यादव, सुखदेव, धर्मेंद्र तिवारी, सूर्यबली यादव उमाशंकर, पिंटू, राजपति, के साथ बिजली विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment