जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं समीक्षा कर दिये निर्देश,अस्पताल में आने वाले सीरियस मरीज की कन्डीशन देखकर ही उसको रेफर करें-डीएम ,

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं समीक्षा कर दिये निर्देश,

अस्पताल में आने वाले सीरियस मरीज की कन्डीशन देखकर ही उसको रेफर करें-डीएम ,

अस्पतालों में साफ-सफाई, पीने का पानी, प्रकाश आदि की व्यवस्थायें बेहतर करें-डीएम,
 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक के अनुपालन में की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होने बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि जिन आशाओं द्वारा 1 वर्ष में एक भी प्रसव नही कराया गया है ऐसी आशाओं के सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाये और नये आशाओं के भर्ती की प्रक्रिया करायी जाये। मेडिकल कालेज के निरीक्षण में विभिन्न प्रकार की कमियां पायी गयी थी जिनमें आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया कि अस्पताल में डाक्टर समय से बैठे जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, जो डाक्टर समय पर उपस्थित नहीं होते है ऐसे डाक्टरों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये, शत् प्रतिशत स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कराये। अस्पतालों के इमरजेन्सी में एक डाक्टर की उपस्थिति अवश्य रहे यदि वह छुट्टी पर जाता है तो उसकी वैकल्पिक व्यवस्था अवश्य रहे जिससे इमरजेन्सी में आये मरीज का तत्काल ईलाज किया जा सके। उन्होने कहा कि अस्पतालों में टोकन प्रणाली लागू की जाये और मरीजों हेतु व्हील चेयर और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था रहे। अस्पतालों में जो भी मरीज आये डाक्टर उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुने और जो भी दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध है वहीं दवाईयां लिखी जाये, बाहर की दवाईया न लिखी जाये। अस्तपालों के विभिन्न वार्डो में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाये। प्रसव कक्ष में सभी व्यवस्थायें सुदृढ़ रहे और भोजन की गुणवत्ता भी बेहतर रहे। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों को निर्देशित किया कि यदि अस्पताल में कोई भी सीरियस मरीज आता है तो उसकी कन्डीशन देखकर ही उसको रेफर किया जाय अन्यथा न किया जाये अस्पताल में ही उसकी देखरेख की जाये। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि अस्पतालों में साफ-सफाई, पीने का पानी, प्रकाश आदि की व्यवस्थायें बेहतर रहे जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। डीएम ने सीडीओ से कहा कि दिये गये निर्देशों की समीक्षा समय-समय पर करते रहे जिससे अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधायें मिल सके। 
  बैठक में सीडीओ डा0 दिव्या मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं क्रमशः जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, नियमित टीकाकरण, ई-कवच, आभा आईडी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, जन्म-मृत्यु, चाइल्ड डेथ, पोषण पुनर्वास केन्द्र तथा एस0एन0सी0यू0, राष्ट्रीय वेक्टर वार्न डिजिज कन्ट्रोल प्रोग्राम सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनता से जुड़ी योजनाओं का बेहतर तरीके से संचालन करें, स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने-अपने कार्यो एवं दायित्वों के प्रति सजग रहे, दी गयी जिम्मेदारियों का शत् प्रतिशत निर्वहन करें, लापरवाही कदापि न बरते। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज