सुपर ओवर में देवसरा को दोहरी ने हराया ,चंदन 11 बक्शा जौनपुर ने दोहरी का हराकर जीता क्वार्टर फाइनल मैच ,
सुपर ओवर में देवसरा को दोहरी ने हराया ,
चंदन 11 बक्शा जौनपुर ने दोहरी का हराकर जीता क्वार्टर फाइनल मैच ,
पट्टी।पीसीएस ब्रदर्स कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता पारा में आज पांचवे दिन तीन मैच खेले गए। जिसमें दो लीग मैच व एक क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।
पहला मैच भदौना व चंदन 11 बक्शा जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें चंदन 11 बक्शा जौनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में विक्की के 75 व आतिफ के 65 रनों की मदद से 169 रन बनाए। जिसके जवाब में भदौना की टीम आठ विकेट खोकर 58 रन ही बना पाई और चंदन 11 बक्शा की 112 रनों से यह मैच जीत लिया। दूसरा मैच दोहरी व देवसरा के बीच खेला गया। जिसमें देवसरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 101 रन बनाए। जिसके जवाब में दोहरी की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 101 रन बनाए जिससे यह मैच टाई हो गया। जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया जिसमें फिर से मैच टाई हो गया। इसके बाद हुए दूसरे सुपर ओवर में दोहरी ने मैच जीत लिया। तीसरा मैच दोहरी व चंदना 11 बक्शा जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें दोहरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 70 रन बनाए। जिसके जवाब में चंदन 11 बक्शा जौनपुर की टीम ने 5 विकेट खोकर एक ओवर पहले ही 71 रन बनाकर मैच जीत लिया।
यहां पर आम्परिंग गोविन्द लाल, शाद अली, पवन, अजीत ने व स्कोरिंग मंदीप ने किया। कमटेटर की भूमिका रवि, मुस्तक व तौफीक ने किया। यहां पर कमेटी के पीसी सुदामा, रामलखन, विजय प्रताप, घनश्याम, रामआसरे, संतराम वर्मा, धर्मेन्द्र सरोज, संजीव काका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment