ब्लैक टाईगर ने पीसीएस ब्रदर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में जीता क्वार्टर फाइनल मैच ,लीग में गोलू 11 पट्टी व क्वार्टर में जीएमबीसी चिलबिला को हराया

ब्लैक टाईगर ने पीसीएस ब्रदर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में जीता क्वार्टर फाइनल मैच ,

लीग में गोलू 11 पट्टी व क्वार्टर में जीएमबीसी चिलबिला को हराया 
पट्टी।पीसीएस ब्रदर्स कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता पारा में आज छठवे दिन तीन मैच खेले गए। जिसमें दो लीग मैच व एक क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। 
पहला लीग मैच जीएमबीसी चिलबिला व देवसरा 2 के बीच खेला गया। जिसमें देवसरा की टीम निर्धारित आठ ओवरों में 60 रन बनाए। जिसके जवाब में जीएमबीसी चिलबिला ने दो विकेट खोकर चार ओवरों में 61 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। दूसरा लीग मैच गोलू 11 पट्टी व ब्लैक टाईगर के बीच खेला गया। जिसमें बैलक टाईगर की टीम ने रोहित के 67 व सुमित शर्मा के 38 रनों की मदद से निर्धारित आठ ओवरों में 145 रन बनाए। जिसके जवाब में गोलू 11 पट्टी की आठ ओवरों में 7 विकेट खोकर 75 रन ही बना पाई। जिससे ब्लैक टाईगर की टीम ने 71 रनों से यह मैच जीत लिया। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच जीएमबीसी चिलबिला व ब्लैक टाईगर के बीच खेला गया। जिसमें ब्लैक टाईगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 120 रन बनाए। जिसके जवाब में जीएमबीसी चिलबिला की टीम आठ ओवरों में 6 विकेट खोकर 101 रन बनाई। जिससे ब्लैक टाईगर की टीम ने यह मैच 20 रनों से जीत लिया।
यहां पर आम्परिंग गोविन्द लाल, शाद अली, पवन, अजीत ने व स्कोरिंग मंदीप ने किया। कमटेटर की भूमिका रवि, मुस्तक व तौफीक ने किया। यहां पर कमेटी के घनश्याम, रामआसरे, संतराम वर्मा, धर्मेन्द्र सरोज, संजीव काका, पीसी सुदामा, रामलखन, विजय प्रताप, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज