कुत्ते के हमले से 14 वर्षीय किशोरी घायल
कुत्ते के हमले से 14 वर्षीय किशोरी घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के औराईन गांव निवासी रमेश कुमार की 14 वर्षीय पुत्री साक्षी सोमवार दोपहर घर से सामान लेने के लिए नारंगपुर बाजार जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार साक्षी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Comments
Post a Comment