ओटीएस योजना में अब तक 2443 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण
ओटीएस योजना में अब तक 2443 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण
पट्टी।आसपुर देवसरा विद्युत उपखंड के आमापुर, सदहा, हरीपुर बरदैता व आसपुर देवसरा विद्युत उपकेंद्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शिविरों में उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविरों के माध्यम से अब तक कुल 2443 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया।
एसडीओ आसपुर देवसरा उत्कर्ष चंद्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार की विद्युत बिल राहत योजना 2025 के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में शत प्रतिशत ब्याज व 25 प्रतिशत मूलधन में छूट प्रदान की जा रही है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना और लंबित बिजली बिलों का निस्तारण करना है, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। शुक्रवार को आसपुर देवसरा विद्युत उपकेंद्र के धरौली व ढकवा नगर पंचायत, आमापुर विद्युत उपकेंद्र के सपहा, सैफाबाद विद्युत उपकेंद्र के लाखीपुर, सदहा विद्युत उपकेंद्र के डाही तथा हरीपुर बरदैता विद्युत उपकेंद्र के बंधवा बाजार में आयोजित किए गए शिविरों में मौजूद उपभोक्ताओं को योजना की शर्तों और लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई। अब तक क्षेत्र के कुल 2443 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया है और उनसे भारी राजस्व की वसूली की गई है।
Comments
Post a Comment